लायंस क्लब जमुई ने चिकित्सकों को किया सम्मानित।

0
439

लायंस क्लब जमुई ने चिकित्सकों को किया सम्मानित।

आज दिनांक 01/07/2023 दिन शनिवार को लायंस क्लब जमुई के द्वारा जमुई जिले के चिकित्सकों को सहृदय सम्मानित किया। जैसा कि आप सभी जानते हैं डॉक्टरों को धरती का भगवान माना जाता है और ऐसे में जमुई के चिकित्सकों द्वारा जमुई जिले में रह रहे तमाम नागरिकों का विगत कई वर्षों से लायंस क्लब जमुई के तत्वाधान में कई समाज सेवा का कार्य किया गया। विगत कुछ वर्षों पहले पूरा विश्व कोरोना वायरस जैसे वायरस से परेशान थे वैसे समय में जब लोग अपने अपने घरों में इस वायरस के डर से निकल नहीं पा रहे थे वैसे समय में भी लायंस क्लब जमुई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के द्वारा इस वायरस से बचाव के लिए शहरों में घूम घूम कर घर एवं प्रतिष्ठानों को सैनिटाइज और खाद सामग्री वितरण करने का काम किया गया था वैसे तो प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर लगाना, एवं स्वास्थ्य जांच शिविर लगाना इनकी आदत सी बन चुकी है इन सभी कार्यों की जमुई की जनता लायंस क्लब जमुई को हमेशा सम्मान देने का काम किया है सच पूछे तो लोग उस समय ज्यादा परेशानी महसूस करते हैं जब हमारे परिवार का कोई सदस्य किसी बीमारी के चपेट में आता है तो बस इस वक्त डॉक्टर ही हमारे लिए ईश्वर का पर्याय बन कर हमारे मदद के लिए खड़ा रहता है। लायंस क्लब के वर्तमान अध्यक्ष लायन श्रीकांत केसरी ने कहा कि आज मुझे चिकित्सकों को सम्मान देते हुए अति प्रसन्नता हो रही है कि मैं आज समाज में रह रहे सभी वर्गों को जमुई के चिकित्सकों द्वारा जो निस्वार्थ भाव से सेवा किया जाता है वह काबिले तारीफ है मैं जमुई के तमाम जनता से अपील करना चाहता हूं कि ऐसे महान विभूतियों को सम्मान करना हमारे लिए बहुत ही गर्व का क्षण है हम सबों को इनका सम्मान करना चाहिए साथ ही उन्होंने जमुई के खासकर युवा साथियों से कहना चाहता हूं कि जब भी लायंस क्लब के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन होता है तो इस रक्तदान शिविर में आप सभी एकजुट होकर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान शिविर में रक्तदान अवश्य करें क्यों कि वैसे समय में जब हमें खून की आवश्यकता होती है तो हम अपने आप को असहाय महसूस करने लगते हैं और ऐसी परिस्थितियां आती है जब हम अपनों को खून के अभाव में बचा नहीं पाते हैं ऐसी परिस्थितियों का सामना करने के लिए सदर अस्पताल जमुई में रक्त अधिकोष का कार्यालय खुला हुआ है वहां जाकर आप अपना रक्तदान अवश्य करें ताकि खून के कमी से होने वाले मृत्यु को रोका जा सके।

आज के इस कार्यक्रम में सम्मानित हुए लायन डॉक्टर गुरुशरण लाल , डॉ ललित कुमार सिंह, डॉ अरुण कुमार सिंह, डॉ जवाहर प्रसाद सिंह , डॉ ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, डॉ अंजनी कुमार सिन्हा, डॉ चंद्रशेखर प्रसाद, डॉ सूची प्रसाद सिंह, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ इंदुभूषण सिंह, डॉ अनिल सिंह,

इन सभी के सहयोग से इस कार्यक्रम को सफलता मिली जिसमे मेंबरशिप चेयरपर्सन लायन विजय कुमार सर्राफ ,पूर्व सचिव लायन रविन्द्र बरनवाल ,लायन सुधांशु लाल ,लायन डॉक्टर पवन कुमार, बार काउंसिल के वरिष्ट अधिवक्ता चंद्रभानु सिंह।

Gopal Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here