लायंस क्लब ऑफ जमुई के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ,आदर्श मध्य विद्यालय मटिया में आयोजित किया गया
जिसके कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष लायन श्रीकांत केसरी ने की, कार्यक्रम में मधुमेह ,रक्तचाप,दांत और आंख जांच करने की व्यवस्था की गई इस शिविर में जमुई के प्रसिद्ध चाइल्ड स्पेशलिस्ट लायन डॉक्टर एसएन झा, आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर थानीश कुमार ,डेंटिस्ट लायन डॉक्टर पवन कुमार ,जेनरल फिजिशियन डॉक्टर ओम भगत ,लायन डॉक्टर गुरुशरण लाल क्लब के सचिव लायन रविंद्र बरनवाल ,लायन साकेत बिहारी ,टेक्नीशियन गौतम कुमार इन सभी के सहयोग से आयोजन को सफल संचालित किया गया अध्यक्ष श्री केसरी ने बताया की इस शिविर में लगभग 198 लोगों को जांच कर उसका रिपोर्ट और उचित सलाह कैंप में सहयोग कर रहे डॉक्टरों की मदद से उन्हें दी गई सलाह दी गई और यह कैंप क्लब के माध्यम से हमेशा जमुई के लोगो के विभिन्न क्षेत्रों लगाकर लाभ पहुंचाते रहेगी ।
आयोजन में उपस्थित आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार प्रभाकर एवं वहां उपस्थित शिक्षक एवं शिक्षिका के अलावा सैकड़ों छात्र-छात्राओं और ग्रामीण लोग मौजूद रहे।



