मेगा स्वास्थ्य शिविर मे 150 से अधिक मरीजों को आवश्यक दवा के साथ मिला निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवम् नि:शुल्क दवाई वितरण
लियो क्लब आफ जमुई ने मटिया मे लगाया स्वास्थ्य शिविर
…………………………………..
प्रखंड के मटिया मे लियो क्लब आफ जमुई के बैनर तले मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।उक्त शिविर मे प्रखंड के मटिया सहित आसपास के कई पंचायतों से 150 से अधिक महिलाओ व पुरुषों ने अपने अपने स्वास्थ्य का निःशुल्क परीक्षण कराया।शिविर मे आई महिलाओ की जांच के लिए डा सुषमा आर्या ने अधिकांश महिलाओ मे रक्त की कमी और मासिक धर्म मे अनियमितता के कारण शारीरिक दुर्बलता पाया।डा सुषमा आर्या ने महिलाओ को खानपान मे सुधार लाने की सलाह देते हुए उन्हें आयरन और मल्टी विटामिन की आवश्यक दवाइयां भी दी।डा आर्या ने स्वास्थ्य जांच करवाने आई महिलाओ से कहा कि महिलाओ मे तेजी से कैल्शियम व विटामिन डी का ह्रास हो रहा है।इसके कारण कमर दर्द और पैर मे दर्द की शिकायत काफी बढ गई है।
ऐसी स्थिति मे कैल्शियम और विटामिन डी की दवा समय समय पर लेना जरूरी है।डा जीतेन्द्र चौधरी ने डायबिटीज मरीजों की जांच की और शरीर मे शुगर की मात्रा को नियमित करने के लिए आवश्यक दवाइयां और उचित सलाह दी।उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से आए 50 वर्ष से अधिक उम्र के अधिकांश लोग उच्च रक्तचाप और डायबिटीज से ग्रसित हैं। हिंदुस्तान फ़र्मा चौहानदिह के प्रॉपराइटर हर्षवर्धन सिंह और गणपति मीडियो फ़र्मा सतगमा रोड के प्रॉपराइटर राज कुमार बर्नवाल के और से नि-शुल्क दवाई वितरण किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता लियो क्लब जमुई के लियो क्लब कि कोषाध्यक्ष लियो मुंद्रिका कुमार बिक्रम ने की इधर मेगा स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन को लेकर डा विश्वजीत कुमार के अलावा लियो क्लब के सदस्य लियो नवीन कुमार,लियो आदित्य सर्राफ की भूमिका सराहनीय रही।
इसके पूर्व लायंस क्लब जमुई के पूर्व सचिव लायन रवींद्र बरनवाल,कोषाध्यक्ष लायन डा गुरुशरण लाल,मेंबरशिप चेयरपर्सन लायन विजय कुमार सर्राफ,पब्लिक रिलेशन के चेयरपर्सन लायन अनुपम कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया।इस मौके पर लायन डा अमर मोदी सहित स्थानीय लोग मौजूद थे।



