भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी शुक्रवार को जमुई पहुंचे। भाजपा विधायक , कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। 

0
626

जमुई में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम नीतीश पर किया हमला।

कहा बिहार को बचाना है , नीतीश मुक्त बिहार बनाना है।

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी शुक्रवार को जमुई पहुंचे। भाजपा विधायक , कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। 

   प्रदेश अध्यक्ष ने शिल्पा विवाह भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश हर क्षेत्र में उन्नति कर रहा है। देश ही नहीं दुनिया में भी आज प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व का डंका बज रहा है।उन्होंने कहा की भाजपा के नौ साल के कार्यकाल में ऐतिहासिक काम हुए हैं। भाजपा सबका साथ सबका विकास में विश्वास रखती है। कार्यकर्ता केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाएं और उनका दिल जीतें। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बिहार को बचाना है तो नीतीश मुक्त बिहार बनाना होगा। मुख्यमंत्री मेमौरी लाॅस सीएम हो चूके हैं। राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चूकी है। अपराधी दिनदहाड़े अपराधिक वारदातों को अंजाम देकर भाग जा रहें हैं। 

         उन्होंने कहा की 2024 के लोकसभा एवं 2025 के चुनावों में राज्य में कमल खिलेगा और भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री बनाना केन्द्रीय नेतृत्व का काम है। भाजपा का मंडल अध्यक्ष भी नीतीश कुमार से बेहतर मुख्यमंत्री होगा। उन्होंने शराबबंदी पर जमकर बरसते हुए कहा कि इस कानून से बिहारवासी तबाह हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने जनता को संगठित रहकर पीएम मोदी के नेतृत्व को और सबल , सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संदेश दिया।

       विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि विकास के लिए भाजपा के लिए बीजेपी के जनप्रतिनिधि लगातार प्रयासरत हैं। जमुई को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का काम भाजपा सरकार करेगी।      

      भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया और उनके कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

    उल्लेखनीय है कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत का सिलसिला जमुई जिला की सीमा में प्रवेश के साथ आरंभ हुआ। पिरहिंडा , सिकंदरा , महादेव सिमरिया , नारडीह , महिसौड़ी चौक , अतिथि पैलेश चौक एवं सरकारी अतिथि गृह नामक स्थान पर दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित होकर श्री चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया और पीएम मोदी के साथ बीजेपी के पक्ष में गगनभेदी नारे लगाए। प्रदेश अध्यक्ष निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत साइकिल यात्रा में भाग लिया और पतनेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की। बाद में उन्होंने खैरमा में दीवाल लेखन कार्यक्रम में भाग लेकर इसका विधिवत शुभारंभ किया। प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम उत्साह और उमंग के वातावरण में संपन्न हो गया।

जमुई जिला संवाददाता:-  गोपाल कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Gopal Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here