बोधगया में दौरे के बीच दलाई लामा की जासूसी ! पुलिस ने चीन की संदिग्ध महिला का स्केच किया जारी।
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा बिहार के बोधगया दौरे पर हैं। इस बीच दलाई लामा की जासूसी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दलाई लामा की जासूसी की आशंका जताई गई है , तदुपरांत बोधगया में दलाई लामा की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस ने चीन की एक संदिग्ध महिला का स्केच जारी किया है। चीनी महिला जासूस के बोधगया पहुंचने का अलर्ट पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी किया गया है।
पुलिस की ओर से चीनी महिला के स्केच के साथ पासपोर्ट नंबर और वीजा के संबंध में भी जानकारी साझा की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उस संदिग्ध चीनी महिला को ढूंढने में जुटी है।
चीन की इस कथित जासूस महिला का नाम सांग सिओल है। एसएसपी हरप्रीत कौर ने इस बारे में पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध महिला बौद्ध भिक्षु का रूप धारण कर बोधगया पहुंची है। स्केच जारी होने के बाद गया पुलिस काफी अलर्ट है। सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस उस महिला को ढूंढने के लिए होटल और मॉनेस्ट्री समेत कई स्थानों पर जांच कर रही है
District reporter:- Gopal kumar Pandey



