बीजेपी ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

0
501

बीजेपी ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर पटना की सड़कों पर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बर्बरतापूर्ण तरीके से पिटाई किए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृजनंदन सिंह के नेतृत्व में दलीय जनों ने स्थानीय कचहरी चौक पर सीएम का पुतला फूंका और सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
कार्यकारी जिलाध्यक्ष बृजनंदन सिंह ने कहा कि कल का दिन बिहार के लिए काला दिन था और 1974 का इतिहास दुहराया गया।आज बिहार में अघोषित आपातकाल है। बिहार की निक्कमी सरकार लाठी के बल पर आवाज दबाना चाहती है। लेकिन भाजपा कार्यकर्ता हताश और निराश नहीं होंगे। मजबूती से अंतिम दम तक लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जिस शहीद विजय सिंह के वोट से नीतीश कुमार सत्रह साल से मुख्यमंत्री बने हुए हैं वही विजय सिंह नीतीश कुमार के गुंडों का शिकार हो गए । उन्होंने आगे कहा की शहीद विजय सिंह के परिवार का एक – एक बूंद आंसू नीतीश कुमार के नाश का कारण बनेगा।
जमुई लोकसभा संयोजक विनय कुमार पांडे , जिला उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केशरी , परमानंद सिंह , नन्द किशोर सिंह , गायत्री कुमारी , गोपाल कृष्ण , सोनेलाल पासवान , अनिल पाठक , निर्मल कुमार सिंह , राजेश मंडल , मिथिलेश सिंह , मुकेश सिंह , संतोष सिंह , शैलेश सिंह , धनंजय चंद्रवंशी , साधना सिंह , विजय लहेरी , अशोक पांडे , विपिन बेसरा , डुगडुग सिंह , राहुल सिंह , हीरा कुमार , राजकुमार वर्णवाल आदि दलीय जनों ने पुतला दहन में हिस्सा लिया और मुख्यमंत्री की तीव्र भर्त्सना की।

 जमुई जिला संवाददाता:-  गोपाल कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Gopal Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here