बिहार में नगर निकाय चुनाव पर रोक हाईकोर्ट ने कहा राज्य सरकार नहीं कर रही कोर्ट के फैसले का पालन।

0
436

बिहार में चुनाव को लेकर पटना हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है । हाई कोर्ट ने कहा है कि बिहार सरकार और प्रदेश चुनाव आयोग ने आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन नहीं किया है । हाई कोर्ट ने आदेश दिया है कि नए सिरे से चुनाव की प्लानिंग की जाए । बता दें , नगर निकाय चुनाव में ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया को लेकर पटना हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी । इसके साथ ही आशंका जताई जा रही थी कि 10 अक्टूबर को होने वाली पहले चरण की वोटिंग पर रोक लगाई जा सकती है । Bihar Nagar Nikay Chunav 2022 कार्यक्रम के मुताबिक , 10 अक्टूबर को 156 नगर निकाय और दूसरे चरण के तहत 20 अक्टूबर को 68 निकायों में वोटिंग होनी थी । वहीं कुछ नगर निकायों में छठ पर्व के बाद वोटिंग होना था जबकि 13 निकायों के चुनाव इस बार नहीं करवाए जा रहे थे । परिणाम 12 अक्टूबर को घोषित होना था । जिसपर हइकोर्ट ने रोक लगा दी है ।

ab24 news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here