बाबा साहेब अंबेडकर समरसता व समानता के थे प्रतीक , देश को दिया मजबूत संविधान : डीएम।
जिला मुख्यालय सहित विभिन्न जगहों पर शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। वहीं उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया गया।
डीएम अवनीश कुमार सिंह ने स्थानीय कचहरी चौक पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती पर उनके स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और हृदयतल से श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि बाबा साहेब ने देश को मजबूत संविधान दिया। वे समरसता व सामनता के प्रतीक थे , हैं और सृष्टि तक रहेंगे। डीएम ने डॉ. अंबेडकर के योगदान को याद किया और उनके दिखाए गए रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया। डीडीसी शशि शेखर चौधरी , एडीएम सत्येंद्र कुमार मिश्र , एसडीएम अभय कुमार तिवारी , जिला भू अर्जन पदाधिकारी कुमार अनुज समेत कई गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।
उधर जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालय में भी बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। जदयू कार्यालय परिसर में बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष राम चरित्र मंडल , ब्रह्मदेव मंडल , सिंधु पासवान , टुनटुन रावत , विजय कुमार मंडल , पवन कुमार रंजन , उपेंद्र साह , ब्रजेश बरनवाल , समेत दर्जनों लोगों ने बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और उनके आदर्शों को आत्मसात कर विकसित जिला , प्रदेश और राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। जिले के सभी 152 ग्राम पंचायतों में 13 अप्रैल को संध्या में दीपोत्सव और 14 अप्रैल को जयंती मनाई गई एवं उन्हें श्रद्धा के साथ याद किया गया।
भाजपा , राजद , बसपा आदि राजनीतिक दलों ने भी अपने – अपने कार्यालय में जयंती समारोह का आयोजन कर डॉ. अंबेडकर को याद किया और उन्हें गरिमा प्रदान की।
इधर वार्ड पार्षद मनोज कुमार की अगुवाई में वार्ड नंबर 25 स्थित सामुदायिक भवन में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान उपस्थित जनों ने बाबा साहेब के चित्र पर बारी – बारी से माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गणमान्य लोगों ने मौके पर भारतीय समाज में शोषितों और वंचितों के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया और इस मामले में उनके अमूल्य योगदान की सराहना की। सभी लोगों ने उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने और समाज के हर वर्ग तक इसका विस्तार करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सोनेलाल पासवान , कार्तिक वर्मा , सुरेश पासवान , विजय लहेरी , मुरारी पासवान , ममता देवी , शोभा देवी आदि लोग मौजूद थे।
जिला संवाददाता गोपाल कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट



