प्लास्टिक मुक्त समाज के निर्माण को ले सबों की सहभागिता जरूरी, लायंस क्लब ने शहर मे चलाया जागरुकता अभियान।

0
410

प्लास्टिक मुक्त समाज के निर्माण को ले सबों की सहभागिता जरूरी।

 लायंस क्लब ने शहर मे चलाया जागरुकता अभियान ।

अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस के मौके पर लायंस क्लब आफ जमुई ने प्लास्टिक मुक्त समाज के निर्माण को लेकर शहर के लोगों को जागरुक करने का मुहिम चलाया।मुहिम का नेतृत्व लायंस क्लब के प्रेसिडेंट राजीव रंजन भालोटिया ने किया। अभियान की शुरुआत शहर के थाना चौक स्थित श्री हास्पीटल परिसर से की गई।इस मौके पर आक्सफोर्ड स्कूल के बच्चों ने लायंस क्लब के प्रयास से प्रभावित होकर उक्त मुहिम मे सहयोग किया।इस मौके पर लायंस क्लब आफ जमुई के सदस्यों ने स्कूली बच्चों के साथ मिलकर थाना चौक से रैली के रुप मे प्लास्टिक बैग का बहिष्कार करने और प्लास्टिक के बदले कपडे व कागज के पैकेट का इस्तेमाल करने से संबंधित स्लोगन लिखे बैनर व तख्तियां लेकर पूरे शहर होते हुए कचहरी चौक तक पहुंची जहां रैली का समापन किया गया।इस दौरान लायंस क्लब के सदस्यों ने सब्जी,फल व किराने सहित जरूरत के सामानों की बिक्री करने वाले दुकानदारों को पोलीथीन के बदले कपडे के थैले का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। दुकानदारों के बीच लायंस क्लब ने कपडे के बने 500 से अधिक थैले का वितरण कर उन्हें जागरूक करने की मुहिम से जोडा। साथ ही इस दौरान बाजार आए ग्राहकों को भी कपडे का थैला लेकर बाजार आने की बात कही और यह भी कहा कि प्लास्टिक के थैले मे कोई भी सामान न लें।मुहिम का समापन करते हुए लायंस क्लब आफ जमुई के प्रेसिडेंट राजीव रंजन भालोटिया ने कहा कि प्लास्टिक बैग व पॉलीथिन का उपयोग हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। जागरुकता के अभाव मे हमसभी प्लास्टिक बैग के उपयोग को अपनी आदतों मे शामिल कर लिए हैं जो हमारी पूरी व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है।हमें प्लास्टिक मुक्त समाज के निर्माण के लिए आगे आना होगा।और यह मुहिम तभी सफल होगा जब सबों की सहभागिता हो।उन्होंने कहा कि अज्ञानता के कारण हम गर्म खाद्य पदार्थ भी प्लास्टिक के बैग व डब्बे मे लेते हैं जो हमारी स्वास्थ्य प्रणाली को दुष्प्रभावित करती है।इस मौके पर लायंस क्लब के रिजन प्रेसिडेंट श्रीकांत केसरी ने प्लास्टिक के उपयोग को भविष्य के लिए अशुभ संकेत बताया और कहा कि अगर हमसभी अभी से इसका बहिष्कार नही करेंगे तो अगली पीढी हमे माफ नही करेगी।उन्होंने कहा कि प्लास्टिक हमारे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाता है।इस मौके पर लायंस क्लब के सचिव विजय कुमार सर्राफ,लायन डा राजीव रंजन, लायन डा धीरज कुमार,लायन रवीन्द्र बरनवाल,स्कील डेवलपमेंट के चेयरपर्सन अनुपम कुमार,पर्यावरण संरक्षण की चेयरपर्सन डा विजयश्री, लायन अमर मोदी,लायन बिपिन बरनवाल,लियो क्लब के कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार , डॉक्टर राजीव कुमार ,ऑक्सफोर्ड स्कूल के अनिल सर , बिश्मबर भालोठिया सहित कई लोग मौजूद थे।

Priti Singh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here