पुरानी पेंशन की मांग को लेकर कार्यालय परिचारी ने रखी एक दिवसीय बैठक|

0
287

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर कार्यालय परिचारी ने रखी एक दिवसीय बैठक|

12 फरवरी दिन रविवार को पुनः आयोजित की जाएगी बैठक जमुई। रविवार को बिहार राज्य अनौपचारिक शिक्षा संघ की जिला इकाई की बैठक रविवार को श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम में नवल किशोर यादव की अध्यक्षता में की गई। बैठक में बताया गया की अनौपचारिक शिक्षा सेवकों  का समायोजन कार्यालय कर्मचारी के पद पर सामायोजित की गई है। परंतु पुरानी पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है वर्ष 1996 से अनौपचारिक शिक्षा अनुदेशक के रूप में हम लोग कार्यरत रहे तभी से हम लोगों को नियमित कर्मी मानते हुए पुरानी पेंशन का लाभ मिलना चाहिए तथा हम लोगों को वरीयता के आधार पर प्रमोशन का लाभ भी मिलना चाहिए , यदि सरकार हमारी बात नहीं मानती है तो हमें बाध्य होकर हाईकोर्ट जाना पड़ेगा,इसलिए हम सभी कार्यालय कर्मचारी एकजुट होकर के तन, मन, धन से द्वितीय चरण की लड़ाई जारी रखेंगे। तथा अगली बैठक 12 फरवरी 2023 को श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम में पुनः की जाएगी। इस मौके पर कार्यालय कर्मचारी चंद्रशेखर कुमार,संतोष कुमार,सिंह राजदा बानो,मीना कुमारी,रामशरण शर्मा,पूनम कुमारी,इंदु कुमारी,नीलम मालवीय,देवेंद्र कुमार तथा ललिता कुमारी उपस्थित थी।

Gopal Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here