डीएम ने 62 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा।

0
499

डीएम ने 62 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा।

जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने निमारंग में बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित प्रशिक्षण केंद्र में 62 प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार हेतु नियुक्ति पत्र सौंपा। सबंधित प्रशिक्षणार्थी इसी प्रशिक्षण केंद्र से विभिन्न विधाओं में परशिक्षण प्राप्त कर रोजगार के लिए पात्र बने हैं।

     डीएम ने इस अवसर पर कहा कि बिहार कौशल विकास मिशन युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कटिबद्ध है। कौशल प्रशिक्षण के जरिए युवाओं को हुनरमंद और रोजगार परक बनाया जा रहा है। यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को इसी केंद्र के जरिए रोजगार दिया जा रहा है जो प्रशंसनीय है। उन्होंने केंद्र संचालक को साधुवाद देते हुए नियुक्ति पत्र प्रात करने वाले युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

     प्रोग्राम मैनेजर मुकेश कुमार ने आगत मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण केंद्र पात्र युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन के द्वारा यथोचित सहयोग दिए जाने के लिए आभार व्यक्त किया।

  जिला कौशल प्रबंधक चीकू कुमार समेत कौशल प्रशिक्षण केन्द्र के अधिकांश सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे।

 जिला संवाददाता :- गोपाल कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Gopal Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here