डीएम ने एलईडी की तकनीकी बाधा को दूर कराया , मां नेतुला का दर्शन हुआ सुगम।

जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह के भागीरथी प्रयास से मां नेतूला का दर्शन अब एलईडी टीवी की स्क्रीन के माध्यम से भी होने लगा है। इस एलईडी टीवी को मुख्य मंदिर के बाहर बैरिकेडिंग के पास लगाया गया है। डीएम ने तीर्थ यात्रियों की भारी भीड़ के चलते यह कदम उठाया है। मंदिर परिसर में अधिष्ठापित एलईडी टीवी बीते कुछ दिनों से तकनीकी बाधा के चलते बंद पड़ा था। समाजसेवी सह जिला संवाददाता डॉ. निरंजन कुमार ने एलईडी के तकनीकी रूप से बाधित रहने की जानकारी कुमार गांव से मोबाइल फोन के जरिए जनप्रिय जिलाधिकारी को दी। डीएम ने डॉ. कुमार की बातों को तवज्जो देते हुए फौरी कार्रवाई की और तकनीकी विशेषज्ञ को नेतुला मंदिर भेजकर एलईडी टीवी को चालू कराया। जिलाधिकारी के इस नेक कार्य के लिए श्रद्धालुजन उनके प्रति स्नेहावनत हैं।
उल्लेखनीय है कि सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत कुमार गांव स्थित मां नेतुला धाम में देवी और देवी की आंख के दर्शन को सुगम बनाने के लिए उच्च तकनीक का सहारा लिया गया है। जिलाधिकारी ने मां के दरबार में जनों का भार कम करने के लिए पिछले साल परिसर में एलईडी टीवी अधिष्ठापित कराया था। तीर्थयात्री भारी भीड़ रहने पर इसके जरिए ही मां का दर्शन करते हैं। श्रद्धालुजन मां के दरबार में प्रसाद चढ़ाते हैं और एलईडी टीवी से उनका बेहद साफ तरीके से दर्शन कर अपने को धन्य करते हैं।
मान्यता के मुताबिक देवी सती के अंग 51 स्थल पर गिरे थे। कुमार गांव में सती का आंख वाला हिस्सा गिरा था। इसलिए यहां उनकी पूजा हृदयतल से की जाती है। लोग कहते हैं कि यहां दर्शन और पूजा से नयन रोग दूर हो जाता है।
जमुई जिला संवाददाता:- गोपाल कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट



