डीआईजी जमुई पहुंचे , कानून व्यवस्था का लिया जायजा।

0
327

डीआईजी जमुई पहुंचे , कानून व्यवस्था का लिया जायजा।

मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी संजय कुमार शुक्रवार को जमुई पहुंचे। उन्होंने समाहरणालय के संवाद कक्ष में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया मार ने इस अवसर पर कहा कि नक्सल और अपराध मुक्त जमुई उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को रात्रि गश्ती तेज करने के साथ अपराधियों एवं नक्सलियों पर गिद्ध दृष्टि रखे जाने का निर्देश देते हुए कहा कि वारेंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। डीआईजी ने फ्रेंडली पुलिस को तबज्जो देते हुए कहा कि इस दिशा में कारगर पहल करने की जरूरत है। 

         डीआईजी ने शराबबंदी को सख्ती से लागू किए जाने का निर्देश देते हुए कहा कि जिला सीमा पर चौकसी बढ़ाएं। तस्करों को चिन्हित कर उनपर विधि सम्मत कार्रवाई करें। ग्रामीण इलाकों में भी सख्ती बरतें। उन्होंने अमन – चैन का माहौल कायम रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने का निर्देश दिया।

 District reporter :- Gopal kumar Pandey

Gopal Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here