झाझा प्रखंड के भीष्म पितामह कहे जाने वाले भाजपा के वयोवृद्ध नेता कृष्णनंदन सिंह का निधन श्रद्धांजली देने पहुंचे झाझा के तमाम भाजपा नेता एवं झाझा विधानसभा के वर्तमान विधायक दामोदर रावत।

0
401

https://youtu.be/EmyHKxFeQgc

जिला जमुई के झाझा प्रखंड के भीष्म पितामह कहे जाने वाले भाजपा के वयोवृद्ध नेता श्री कृष्ण नंदन सिंह का आज यानी 13 oct को आकस्मिक निधन उनके अपने पैतृक आवास पर हो गया। भीष्म पितामह कहे जाने वाले श्री कृष्णानंद सिंह लोक नारायण जयप्रकाश के आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया थे,और जेल भरो आंदोलन में एक बहुत ही बड़ा भूमिका निभाई थी। झाझा के तमाम मुद्दों को लेकर हमेशा जनता के बीच लगे रहते थे।

उन्होंने सादगी में रहकर पूरी जीवन मदद करने में लगा दिया। भाजपा को मजबूत करने में पूरी जिंदगी न्योछावर कर दिए। आज झाझा प्रखंड, झाझा के तमाम मांगों को प्रमुखता से रखने वाले एक महान योद्धा को खो दिया। भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं को इस घटना की सूचना मिली तो सुनकर बहुत दुखी हुए, और सभी कार्यकर्ताओं ने कहा की भाजपा के लिए हमेशा रात दिन एक कर, हमेशा तैयार रहते थे, आज हम लोगों ने झाझा के नेतृत्व करने वाले महान शख्स को खो दिया, और यह बहुत ही दुख की बात है, हम सभी कार्यकर्ताओं का ईश्वर से प्रार्थना है, कि उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे।

आज इस शोक के मौके पर झाझा विधानसभा के वर्तमान विधायक दामोदर रावत एवं उनके तमाम सहयोगी साथ ही साथ भाजपा के नेता राकेश कुमार सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, सत्यनारायण तुरी, सूरज कुमार सिंह, राजेश कुमार, प्रसादी यादव, किस नंदन राय, रोहित ताती, प्रशांत कुमार सुलतानिया, नरेश यादव, सुरेंद्र प्रसाद यादव, शंभूनाथ प्रजापति, विनोद यादव, विजय अग्रहरी, विकास कुमार, सिंटू कुमार, भैयालाल माधुरी, बीडी राम चंद्रवंशी, रामदेव पासवान अनेकों अनेक कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दिया।

ab24 news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here