आस्था एवं विश्वास का प्रतीक छठ त्योहार के अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसकी सुनिश्चितता हेतु जमुई शहरी क्षेत्र के विभिन्न घाटों का निरीक्षण जिला पदाधिकारी जमुई राकेश कुमार भा०प्र०से० एवं पुलिस अधीक्षक जमुई डा० शौर्य सुमन भा०पु०से०के द्वारा किया गया।
*जिला पदाधिकारी जमुई राकेश कुमार भा०प्र०से० के द्वारा संबंधित घाटों का निरीक्षण करने के उपरांत संबंधित पदाधिकारियों का आवश्यक निदेश दिए गए।*
*जिला पदाधिकारी जमुई राकेश कुमार भा०प्र०से० एवं पुलिस अधीक्षक जमुई डा० शौर्य सुमन के द्वारा आज दिनांक 10.11.2023 को पत्नेश्वर छठ घाट, हनुमान घाट एवं त्रिपुरारी छठ घाट का निरीक्षण किया गया।*
*जिलाधिकारी महोदय द्वारा छठ घाट में पानी अधिक होने के दृष्टिगत बैरिकेडिंग लगाने तथा उस पर लाल कपड़ा बांधने का निदेश संबंधित अधिकारी को दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद जमुई को निदेश दिया कि रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था,साफ सफाई, चेंजिंग रूम की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे।*
*जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद जमुई को निर्देश दिया गया कि घाट पर साफ-सफाई एवं रोशनी की व्यवस्था अच्छी तरह कराना सुनिश्चित करेंगे, साथ ही आवश्यकता अनुसार बैरिकेडिंग तथा घाट को समतल बनाने का कार्य संबंधी निदेश दिया गया। दो से तीन चेंजिंग रूम बनाने का भी निदेश दिया गया साथ ही जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद जमुई को निर्देश दिया गया कि छठ घाटों पर पटाखे न जलाएं जाएं एवं किसी तरह की आतिशबाजी न हो,इसका कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करें।*
*जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा सभी घाटों का निरीक्षण करते हुए पानी की गहराई,साफ सफाई, पर्याप्त रौशनी तथा चेंजिंग रूम की व्यवस्था, पार्किंग की व्यवस्था का निदेश दिया गया।*
*जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के आलोक में अतिरिक्त जे०सी०बी०के द्वारा घाटों की सफाई का कार्य प्रगति पर है।* *जिलाधिकारी जमुई राकेश कुमार भा०प्र०से० के द्वारा बताया गया कि संबंधित पदाधिकारियों को ससमय कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।*
निरीक्षण के समय अनुमंडल पदाधिकारी जमुई, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद जमुई, थानाध्यक्ष जमुई,नगर प्रबंधक जमुई सहित अन्य पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित रहे।
जमुई जिला संवाददाता:- गोपाल कुमार पाण्डेय



