जिला जमुई के झाझा प्रखंड अंतर्गत झाझा पुरानी बाजार गांधी चौक के पास गांधीजी के प्रतिमा का बाया हाथ टूटा।
झाझा पुरानी बाजार गांधी चौक के पास स्थापित गांधी जी की प्रतिमा का बाया हाथ टूटा हुआ था। जब सुबह कुछ लोग घूमने निकले तो देखा कि गांधीजी का बाया हाथ टूट कर नीचे गिरा हुआ था। उन लोगों ने तुरंत 102 नंबर पर कॉल किया, और मौके पर झाझा थाना के थानाध्यक्ष राजेश शरण मौके पर उपस्थित होकर जांच पड़ताल करने लगे जांच के दौरान जब सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तब पता चला की रात्रि में एक ट्रक ने ठोकर मारकर गांधीजी के प्रतिमा का बाया हाथ तोड़ दिया। उसके बाद थाना अध्यक्ष के साथ-साथ कुछ समाजसेवी लोगों ने मिलकर कलाकार को बुलवाकर गांधीजी के प्रतिमा का बाया हाथ जो टूटा हुआ था,उसे मरम्मत करवाया गया।
गांधीजी का प्रतिमा का बाया हाथ टूटने पर एक दिवसीय धरना।
झाझा पुरानी बाजार गांधी चौक के पास गांधी जी के प्रतिमा का ट्रक की ठोकर से बाया हाथ टूटने पर भाजपा एवं समाजसेवियों के द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया, और धरने के दौरान मांग रखा गया, कि गांधीजी का प्रतिमा को बदला जाए, और इस धरने में मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता झाझा प्रखंड से भैयालाल माधुरी, रामदेव पासवान, परमेश्वर यादव, जफर उल्लाह, सूरज सिंह, गौरव सिंह राठौर आदि लोग मौजूद थे।
संवाददाता – शंभूनाथ प्रजापति, झाझा।



