जमुई में मैट्रिक की परीक्षा देकर लौट रहे दो परीक्षार्थियों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना गिद्धौर थाना क्षेत्र के चौरा के पास की है । मृतक छात्र की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के अंबा गांव निवासी महेंद्र यादव के पुत्र ऋषभ यादव और नरेश यादव के पुत्र प्रेम कुमार के रूप में की गई।बताया जाता है कि तीन छात्र मैट्रिक की परीक्षा देकर अपने बाइक से घर वापस लौट रहे थे। तभी जमुई-गिद्धौर मुख्य मार्ग के चोरा के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें ऋषभ यादव और प्रेम कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि निवास कुमार घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना गिद्धौर थाना की पुलिस देने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। परीक्षार्थियों के बैग की जब तलाशी ली गई तब बैग में पड़े एडमिटकार्ड से उन परीक्षार्थियों की पहचान हुई। घटना की सूचना परिजनों को दी गई है।
झाझा से शंभू नाथ प्रजापति की रिपोर्ट



