जमुई नव नियुक्त प्रभारी मंत्री योजनाओं की समीक्षा करेंगे 08 को।

0
272

जमुई नव नियुक्त प्रभारी मंत्री योजनाओं की समीक्षा करेंगे 08 को।

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह जिला के नव नियुक्त प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार 07 सितंबर को रात्रि में जमुई आएंगे। सरकारी अतिथि गृह में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन यानी 08 सितंबर को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। प्रभारी मंत्री इसी दिन पटना के लिए प्रस्थान करेंगे।

      डीडीसी शशि शेखर चौधरी ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि प्रभारी मंत्री के रूप में श्रवण कुमार पहली बार जमुई आ रहे हैं। वे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे और वांछित निर्देश देंगे।

    उधर प्रभारी मंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन वांछित तैयारी में जुट गया है। संचिकाओं का संधारण किया जा रहा है। आवश्यक प्रतिवेदन जुटाए जा रहे हैं। प्रभारी मंत्री के रूप में पहली बार आगमन को लेकर जिला प्रशासन सजग और सचेत नजर आ रहा है।

 जिला रिपोर्टर :- गोपाल कुमार पाण्डेय

Gopal Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here