जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड स्थित मोहली जीएनएम नर्सिंग स्कूल में दूसरे बैच की नामांकित छात्राओं के लिए लैंप लाइटिंग और शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

0
223

आज दिनांक 21.08 2023 को जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड स्थित मोहली जीएनएम नर्सिंग स्कूल में दूसरे बैच की नामांकित छात्राओं के लिए लैंप लाइटिंग और शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

        कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी जमुई अवनीश कुमार सिंह भाoप्रoसेo के द्वारा समारोह का शुभारंभ किया गया। 

             जिलाधिकारी महोदय के विद्यालय पहुंचते ही नर्सिंग स्कूल की छात्राओं ने फूल बरसाते हुए एवं स्वागत गान गाकर उनका स्वागत किया।

         मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन जमुई कुमार महेंद्र प्रताप और स्कूल की प्राचार्य ममता कुमारी के द्वारा जिला पदाधिकारी महोदय का समान बुके भेंट कर किया गया।

           कार्यक्रम की शुरुआत में जिलाधिकारी महोदय ने दुनिया के पहली नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल के तैल चित्र के सामने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दिया l तदोपरांत कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। उक्त कार्यक्रम में जीएनएम स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत गान गाकर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। उसके उपरांत दूसरे बैच की नामांकित नए छात्राओं ने नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल के तैल चित्र के सामने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दिया।                     

        जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा कार्यक्रम में दूसरे बैच की नामांकित छात्राओं को अपने पथ पर अग्रसर रहने के लिए ईश्वर की शपथ दिलाई गई। साथ ही छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में नर्सिंग की जॉब में नर्स का बहुत ही महत्वपूर्ण कर्तव्य होता है। चिकित्सा के क्षेत्र में पैसे से ज्यादा महत्व मानव सेवा का होता है। आप लोगों को मानव सेवा करने का मौका मिला है यह सबसे बड़ा पुण्य का कार्य होता है। इसलिए आप अपने कार्यों को कर्तव्यनिष्ठा से पूर्ण करेंगे यह हमें पूर्ण विश्वास है।

       उन्होंने छात्राओं को सरकार की स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बिहार सरकार द्वारा उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्र छात्राओं को 4 लाख का क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराती है, छात्रों के लिए इस पर ब्याज की राशि 4% है जबकि छात्राओं और दिव्यांग छात्र छात्राओं के लिए महज एक पर्सेंट की ब्याज की राशि रखी गई है। जिसका लाभ लेकर आप उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। 

            कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत जिलाधिकारी महोदय कै द्वारा जीएनएम स्कूल परिसर का निरीक्षण किया और स्कूल की साफ सफाई व्यवस्था देखकर संतोष जताया। स्कूल में छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जल्द ही स्कूल की चार दिवारी के निर्माण कार्य की शुरुआत करने का आश्वासन दिया।

      कार्यक्रम के दौरान मौके पर सिविल सर्जन जमुई कुमार महेंद्र प्रताप, प्रखंड विकास पदाधिकारी गिद्धौर, अंचलाधिकारी गिद्धौर, स्कूल की प्राचार्य एवं कर्मचारी सहित सभी छात्राएं मौजूद रहे।

 जमुई जिला संवाददाता :- गोपाल कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Gopal Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here