आज दिनांक 17.11.2023 को सोनो प्रखंड के ग्राम पंचायत पैरा मटिहाना अंतर्गत ग्राम मटिहाना के मo विoविद्यालय के बगल में जिला पदाधिकारी जमुई राकेश कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित की गई l
जन संवाद की शुरुआत जिला पदाधिकारी जमुई, उप विकास आयुक्त जमुई तथा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जमुई के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।
सर्वप्रथम जिलाधिकारी महोदय द्वारा जन संवाद कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देते हुए चर्चा की गई एवं आमजनों की समस्या के निवारण हेतु सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया तथा उपस्थित जनता से फीडबैक प्राप्त किया गया।
जिलाधिकारी जमुई द्वारा सभी विभागों के पदाधिकारीयों को आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने का निदेश दिया गया। जन संवाद कार्यक्रम में आमलोगों की उपस्थिति काफी अधिक थी। जिला पदाधिकारी, जमुई के संबोधन को ध्यान पूर्वक सुनने के लिए आम लोग सभा स्थल पर उपस्थित रहें और जिला पदाधिकारी के संबोधन को अंत तक सुने ।
*जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा जन संवाद कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आम जनों एवं सभी पदाधिकारियों को नशा का सेवन नहीं करने व नशा से दूर रहने हेतु शपथ दिलाई गई। जिला पदाधिकारी ने उपस्थित आमजनों को संबोधित करते हुए बताया कि प्रत्येक शनिवार को भूमि विवाद के निपटारे के लिए प्रत्येक अंचल में जनता दरबार लगता है आप लोग वहां जाकर अपनी शिकायत का निष्पादन कराएं और यदि कोई पदाधिकारी आपकी बात नहीं सुनता है तो प्रत्येक कार्य दिवस में 1:00 बजे अपराह्न से 2:00 बजे अपराह्न के बीच हमसे मिले।* तदुपरांत जन संवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा बारी – बारी से लगे विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया गया l
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त जमुई शशि शेखर चौधरी,जिला जन-संपर्क पदाधिकारी, सहित सभी जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जमुई जिला संवाददाता:- गोपाल कुमार पाण्डेय



