आज भारतीय जनता पार्टी जमुई के द्वारा बिहार सरकार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर रोष प्रकट किया गया। 

0
689

भारतीय जनता पार्टी जमुई जिलाध्यक्ष श्री कन्हैया कुमार सिंह के नेतृत्व में आज बिहार सरकार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कार्यक्रम जमुई जिला के अंबेडकर चौक पर किया गया।

ज्ञातव्य हो कि बिहार सरकार के द्वारा 1716 करोड़ की लागत से गंगा नदी पर लगभग 03 किमी की लंबी निर्माणाधीन पुल 14 महीने में दुसरी बार बनने से पहले ही टूटकर नदी में समा गया। 

आज भारतीय जनता पार्टी जमुई के द्वारा इसके विरोध में बिहार सरकार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर रोष प्रकट किया गया। 

पुतला दहन कार्यक्रम के पश्चात सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का जत्था वहीं स्थल पर सभा में तब्दील हो गई। 

सभा को सम्बोधित करते हुए माननीय जिला अध्यक्ष श्री कन्हैया कुमार सिंह ने कहा कि बिहार के गंगा नदी पर 1716 करोड़ की लागत से निर्माणधीन पुल जो विगत 14 माह में दुसरी बार टूटकर गिरने से अरबों रूपये की बर्बादी हुई है। यह रूपया बिहार के आम जनता का रूपया है, बिहार के गरीब जनता के टेक्स का रूपया है, मेहनत कर रहे गरीब, मजदूर , किसान का रूपया है।

माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जवाब दे कि करोड़ों अरबों रूपया कहाँ गया। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जवाब दे कि आप किनके हाथों बिक गये जो इतना रूपया भ्रष्टाचार के भेंट चढ गया और जो पुल अब तक बनकर तैयार हो जाना चाहिए था, भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी सरकार घटिया निम्न स्तर के समान का उपयोग कर आपने जो इतना घिनौना कार्य किया है, बिहार की जनता पाई – पाई का हिसाब आपसे लेगी।

सभा को जिला महामंत्री श्री विनय पाण्डेय , सोशल मीडिया जिला संयोजक शैलेश कुमार,नगर अध्यक्ष श्री अजय कुमार पासवान आदि ने भी सम्बोधित किया। 

मौके पर शोशल मीडिया जिला सह संयोजक गोपाल पाण्डेय , दीपक कुमार विश्वकर्मा , प्रिंस कुमार, सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

 जिला संवाददाता:-  गोपाल कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट

Gopal Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here