अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शिक्षा मंत्री का किया पुतला दहन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमुई के द्वारा शिक्षा मंत्री के द्वारा दिये गए विवादित बयान के खिलाफ आज के के एम कॉलेज में पुतला दहन किया । आपको बताते चले बीते दिन बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने हिन्दू के पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस पर विवादित बयान दिया

, जिससे बिहार सहित पूरे देश के हिन्दू की आस्था आहत हुई है । वही पुतला दहन की अगुवाई कर रहे अभाविप के जिला संयोजक शान्तनु सिंह ने कहा कि लगता है शिक्षा मंत्री सठिया गए है , इनसे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था तो सम्भल नही रही , जहाँ 3 साल का स्नातक का सत्र 4-5 साल में कम्पलीट हो रहा , जहाँ छात्र छात्रा परेशान है वही शिक्षा मंत्री ऊलजलूल बाते बोलते रहते है। वही मुंगेर विश्विद्यालय के सीनेट सदस्य शैलेश भारद्वाज ने बताया कि शिक्षा मंत्री अपना होश खो बैठे है ऐसा बयान देना हिन्दू समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का चुप्पी कही ना कहि ऐसा लगता है ये सब उनके ही इसारो पर है छात्रों का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा बयान जान के दिलवाया जा रहा ताकि बिहार का छात्रों का रोजगार शिक्षा से ध्यान हटा रहे जिस प्रकार से बीपीससी का पेपर लीक हुआ और आज तक किसी पर कोई कारवाई नही किया गया ऐसा कोई भी परीक्षा नही है जिसमे पेपर लीक नही होता है बिहार में मुख्यमंत्री जी और शिक्षा मंत्री जी इसपे लगाम लगाने के बजाय हिन्दू देवी देवताओं पर उल्टा पुल्टा बयान देते रहते है

मुख्यमंत्री जी अगर शिक्षा मंत्री प्रो0 चंदशेखर को बर्खास्त नही कर देते है तब तक विधार्थी परिषद आंदोलन करते रहेगी , वही मौके पर उज्ज्वल आर्या,राहुल सिंह,अखिलेश कुमार, सूरज कुमार, शुभम कुमार, आनंद कुमार, आजाद राज ,आनद कुमार, शुभम कुमार, सुधांशू कुमार गुलाब सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे



