ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने झाझा मे तिरंगा यात्रा निकाला।

मंगलवार को झाझा में नगर एवं प्रखंड की ओर से तिरंगा यात्रा सेना के सम्मान को लेकर निकाला गया। सिंदूर की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद भारतीय सेना की जय के नारे लगाते हुए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसमें झाझा भाजपा के तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए, भाजपा की ओर से नगर अध्यक्ष सुषमा देवी, महामंत्री संजीव, कंचन देवी, सुरेंद्र यादव, बिंदेश्वरी,बी रामचंद्रवंशी, शैलेश कुमार, प्रकाश यादव, शंभू नाथ प्रजापति, विनोद यादव, मनोहर, करू यादव, संजय केसरी, भैया लाल मथुरि,प्रसादी यादव, कृष्णानंद राय, प्रफुल्ल द्विवेदी,बबलू केसरी, हेमलाल मथुरि, निर्मल तांती एवं बीके चंदेल भाजपा के तमाम कार्यकर्ता ने भारत माता की जय, जय हिंद का नारा देकर झाझा बाजार में सेना के सम्मान को लेकर तिरंगा यात्रा निकाला, एवं तमाम कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के सरहद पर हम सभी भारतीय एवं भारत माता की रक्षा के लिए भारतीय सेना अपने जान को जोखिम में डाल कर रात दिन खड़े रहते है, भारत माता के सभी वीर सपूतों को हम सभी उन्हें सलाम करते है।
शंभूनथ प्रजापति , झाझा



