जिला जमुई के झाझा प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा महिलाओं एवं दुकानदारों को मोदी की गारंटी का पत्रक वितरण किया गया।

0
384

जिला जमुई के झाझा प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा लाभार्थियों की समृद्धि योजना को लेकर झाझा के नगर अध्यक्ष श्री सूरज सिंह, मंडल अध्यक्ष श्री कृष्णनंदन राय के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ता ने महिलाओं एवं दुकानदार को मोदी की गारंटी का पत्रक का वितरण किया। जिसमें केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को मिला है, उसकी जानकारी पत्रक में दिया गया है, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता मंडल महामंत्री शंभूनाथ प्रजापति, नगर महामंत्री संजीव बका, प्रशांत सुल्तानिया, नरेश यादव पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रसादी यादव, सत्यनारायण तुरी, नंदू विश्वकर्मा, विकास कुमार, रामदेव पासवान अनेको कार्यकर्ता ने पत्र का वितरण किया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री स्वाधीनी योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, 10 करोड़ से अधिक एलपीजी कनेक्शन, आयुष्मान भारत के तहत भारत के 55 करोड़ लाभार्थियों को ₹500000 की फ्री इलाज, इंफ्रास्ट्रक्चर का अभूत पूर्व विकास हुआ है। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण, चंद्रयान -3 के साथ दक्षिण चंद्र ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बना भारत, अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हमले में कमी आई एवं पर्यटन में हुई और वृद्धि।

संवाददाता – शंभूनाथ प्रजापति, झाझा।

Priti Singh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here