प्रदेश सचिव सह प्रभारी जिलाध्यक्ष विभूति भूषण की अध्यक्षता में आज की बैठक संपन्न हुई । बैठक में कार्यक्रम को लेकर रणनीति बनाई गई। इस दौरान बैंक खाता खुलवाने को लेकर दस्तावेज जमा लिए गए एवं कार्यक्रम में आमंत्रण के लिए आमंत्रण पत्र छपाई पर सहमति जताई गई। साथ ही कार्यक्रम की तारीख 11 फरवरी से आगे बढ़ाकर 18 फरवरी कर दी गई है।कार्यक्रम को लेकर AIRA अगली और अंतिम बैठक 11 फरवरी को होगी, जिसमें सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है। अगले बैठक तक सभी सदस्य अपने अपने क्षेत्र में सहयोग तय सहयोग राशि एकत्रित करना सुनिश्चित करेंगे। आज की बैठक में पत्रकार हेमंत सक्सेना ,धीरज कुमार सिंह ,विकास कुमार, राजीव रंजन, संजय कुमार, गोपाल पांडेय, विजय कुमार, धीरज सिंह, रवि रंजन, अभिषेक कुमार झा ,भीम राज,नितेश कुमार केशरी,राकेश कुमार, राजीव रंजन मौजूद रहे।*



