कदाचार मुक्त माहौल में अवर निरीक्षक प्रतियोगिता परीक्षा हुआ संपन्न

0
864

जमुई जिला संवाददाता :- गोपाल कुमार पाण्डेय 

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा पुलिस अवर निरीक्षक के पदों पर भर्ती हेतु आज दिनांक 17.12.2023 को जमुई जिले के कुल 13 परीक्षा केदो पर दो पाली में 10:00 बजे पूर्वाह्न से मध्यान्ह 12:00 बजे एवं 2:30 बजे अपराह्न से 4:30 बजे अपराह्न तक परीक्षा आयोजित की गई।*

      *जिला पदाधिकारी जमुई राकेश कुमार भा०प्र०से० के द्वारा बताया गया कि परीक्षा के लिए जमुई जिले के 13 विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कुल 11000 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। जिसमें केकेएम कॉलेज जमुई पर 600, प्लस टू हाई स्कूल खैरा में 600, प्लस टू हाई स्कूल जमुई बाजार 480, प्लस टू जनता उच्च विद्यालय सतायन में 504, प्लस टू एसएस बालिका हाई स्कूल जमुई में 432, प्लस टू एमसीवी गिद्धौर में 408, प्लस टू प्रोजेक्ट बालिका हाई स्कूल खैरा में 408, एसवाईएम राजकीय उच्च विद्यालय में 360, हाई स्कूल मलयपुर में 240, प्लस टू हाई स्कूल नियर एसबीआई जमुई में 600, हाई स्कूल मलयपुर में 240, प्लस टू अखिलेश्वर हाई स्कूल रतनपुर में 288, प्लस टू प्रोजेक्ट कामिनी बाला उत्क्रमित विद्यालय में 312 एवं गर्ल्स मध्य विद्यालय थाना चौक जमुई में 268 विद्यार्थियों की बैठने की व्यवस्था की गई थी।*

          *जिला दंडाधिकारी सह समाहर्ता जमुई राकेश कुमार भा०प्र०से० ने बताया कि परीक्षा के स्वच्छ, शांतिपूर्ण तथा कदाचार रहित परीक्षा के आयोजन हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर की व्यवस्था की गई थी एवं सभी परीक्षा केंद्रों पर कुल 56 स्टैटिक दंडाधिकारी सह प्रेक्षक एवं पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल सहित प्रतिनियुक्त किए गए। साथ ही कदाचार मुक्त परीक्षा संपादन हेतु 7 जोनल दंडाधिकारी के साथ चार उड़नदस्ता टीम पुलिस पदाधिकारियों पुलिस बल के साथ प्रतिनियुक्त किए गए।*

          *जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा बताया गया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग एवं स्वच्छता पूर्ण संपादित हुआ।* 

         *परीक्षा के दरम्यान जिला पदाधिकारी जमुई राकेश कुमार भा०प्र०से० एवं पुलिस अधीक्षक जमुई डा० शौर्य सुमन भा०पु०से० के द्वारा +2 हाई स्कूल मलयपुर एवं एस०वाई०एम० उच्च विद्यालय बरहट सहित जमुई जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।*

             जिला पदाधिकारी जमुई राकेश कुमार भा०प्र०से० के द्वारा सभी स्टैटिक दंडाधिकारी, केन्द्राधीक्षकों एवं वीक्षकों को सख्त निर्देश दिया गया है कि यदि किसी भी परीक्षा केदो पर परीक्षार्थियों के पास से कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या अन्य अवैध कागजात या उपकरण पाए गए तो संबंधित स्टैटिक दंडाधिकारी, केन्द्राधीक्षक एवं वीक्षक पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

               उन्होंने सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि यदि किसी भी परीक्षा केदो पर असमाजिक तत्वों के द्वारा उपद्रव या हुड़दंग मचाने की कोशिश की जाती है तो तत्काल उनपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

             निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी जमुई के साथ पुलिस अधीक्षक जमुई डा० शौर्य सुमन एवं सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

 

Gopal Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here