डीएम ने समीक्षात्मक बैठक में बिलंब से आनेवाले अधिकारियों को स्पष्टीकरण के साथ दी चेतावनी।

0
356

 डीएम ने समीक्षात्मक बैठक में बिलंब से आनेवाले अधिकारियों को स्पष्टीकरण के साथ दी चेतावनी।

 

 जिला कलेक्टर राकेश कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय के संवाद कक्ष में समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।

    डीएम ने मौके पर सरकार के द्वारासंचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं , आधारभूत संरचना निर्माण से संबंधित योजनाओं आदि की विभागवार विस्तृत समीक्षा की और वांछित निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों ने योजनाओं से जुड़े प्रगति प्रतिवेदन समर्पित किया और डीएम के आदेशों को आत्मसात कर उसे धरा पर उतारे जाने का संकल्प लिया।

 जिलाधिकारी ने सरकार की जन कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय – सीमा के अंदर पूरा किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्य में पूर्ण पारदर्शिता बरते जाने की बात कही। कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे। न्यायालय वाद , सीएम डैशबोर्ड , जनता दरबार एवं लोक शिकायत से जुड़े पत्रों का त्वरित निष्पादन किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने इसी संदर्भ में कहा कि अभिलेखों के विन्यास तथा अभिरक्षा हेतु डिजिटाइजेशन किए जाने की बात कही। जिन कार्यालयों में अभी तक अभिलेखों एवं संचिकाओं को सूचीबद्ध नही किया गया है उन्हें अविलंब इस कार्य को कर लिए जाने का निर्देश दिया। न्यायालयों में चल रहे वादों की चर्चा करते हुए कहा कि ससमय प्रति शपथ पत्र दाखिल करें।

 जिलाधिकारी ने शिक्षा , स्वास्थ्य , सड़क , पंचायती राज , परिवहन , आपूर्ति , मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क पथ योजना , हर खेत तक सिंचाई योजना , सात निश्चय योजना , कृषि विभाग , जल जीवन हरियाली , लोक सेवा के अधिकार अधिनियम , पीएचइडी , जिला नीलाम पत्र , जिला लोक शिकायत निवारण , समाधान यात्रा में प्राप्त आवेदन , जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में प्राप्त आवेदन , उच्च न्यायालय में चल रहे मामले , विद्युत , ग्रामीण विकास विभाग , मनरेगा , मानवाधिकार आदि से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की और विभागीय पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निर्देश दिया गया की हर घर नल का जल योजना के तहत समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। पानी की शुद्धता की जांच को लेकर तथा फिल्टर चेंज करने को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सभी प्रखंडों में भ्रमणशील रहें और कार्यों का निरीक्षण करते रहें।डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यालयों का जीर्णोद्धार कराने हेतु प्रखंड अंतर्गत पंचायत वार मिडिल स्कूल एवं हाई स्कूल की सूची तैयार कर उपलब्ध कराएं। विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रबंध सुनिश्चित करें। भूमिहीन विद्यालयों के लिए भूमि चिन्हित करने हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को संबंधित पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय पर अग्रेत्तर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिला प्रोग्राम कार्यालय और समेकित बाल विकास परियोजना के प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा करने के उपरांत जिला पदाधिकारी ने डीपीओ आईसीडीएस को निर्देशित किया कि जमुई जिले के सभी कार्यरत आंगनवाड़ी केंद्रों में शत प्रतिशत संचालन एवं बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करें।

   समाहर्ता राकेश कुमार ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों एवं अन्य सभी कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कर्मी निर्धारित समय पर कार्यालय आएं और अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यों का निपटारा करना सुनिश्चित करें।

    उप विकास आयुक्त शशि शेखर चौधरी , अपर समाहर्ता सत्येंद्र कुमार मिश्रा , निदेशक डीआरडीए , सिविल सर्जन , प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा , प्रभारी पदाधिकारी स्थापना , महाप्रबंधक उद्योग , जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी तथा संबंधित कार्यपालक अभियंता सहित विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी प्रखंडों एवं अंचलों के प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

Gopal Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here