जमुई रेलवे स्टेशन अधिकारी सहित नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को  किया रवाना

0
445

जमुई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर पटना जंक्शन से रवाना किया। इसके साथ ही अब 26 सितंबर से पटना जंक्शन से हावड़ा जंक्शन के बीच वंदे भारत ट्रेन दौड़ती नजर आएगी। अधिकारियों ने इसकी रफ्तार 160/ किलोमीटर प्रति घंटा बताया। यह ट्रेन पटना जंक्शन से 8 बजे सुबह खुलेगी और 14:35 बजे हावड़ा पहुंचेगी । उसी तरह अप में हावड़ा से यह ट्रेन 15:50 बजे शाम खुलेगी और रात 22:40 बजे पटना पहुंच जाएगी। इस तरह मात्र साढ़े छह घंटे में यह ट्रेन पटना से हावड़ा की दूरी तय करेगी। उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब देश के सभी हिस्सों में सेमी स्पीड ट्रेन दौड़ेगी ।

शुभारंभ के मौके पर रेलवे द्वारा जमुई स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेलवे के दर्जनों अधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिन रात एक किए हुए थे। आगंतुकों एवं उक्त ट्रेन के स्वागत के लिए गाने बजाने का कार्यक्रम था। जैसे ही 03:40 बजे वंदे भारत जमुई स्टेशन पर रुकी लोगों ने भारत माता कि जय के नारे लगाए। तकरीबन 10 मिनट के बाद मुख्य अतिथि के रूप में औरंगाबाद के भाजपा एमएलसी जीवन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, लोजपा (आर) जिलाध्यक्ष जीवन सिंह,बरहट प्रमुख रुवेन सिंह, लोजपा नेता चंदन सिंह,, भाजपा नेता वृजनंदन सिंह,विनय पांडेय सहित उपस्थित गणमान्यों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को आगे रवाना किया

जमुई स्टेशन पर उक्त कार्यक्रम को लेकर एक ओर जहां भव्य स्वागत की तैयारी की गई थी। वहीं दूसरी ओर स्थानीय सांसद चिराग पासवान तथा जमुई विधायक श्रेयसी सिंह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन परिचालन शुभारंभ कार्यक्रम को लेकर प्लेटफार्म संख्या के स्थित पैनल केबिन के सामने एक बड़ा पंडाल बनाया गया। पंडाल में एलईडी बोर्ड सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगाया गया था। जिससे की प्लेटफार्म की चौड़ाई कम हो गई। कार्यक्रम के दौरान ही प्लेटफार्म पर कई पैसेंजर ट्रेन आकर लगी। जिससे अधिक भीड़ हो जाने से लोगों को आवाजाही करने में काफी परेशानी हुई । लेकिन मंच पर उपस्थित अधिकारी सहित नेताओं की इस और ध्यान नहीं गया और वह अनजान बन रहे।

 जमुई जिला रिपोर्टर:-  गोपाल कुमार पाण्डेय

Gopal Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here