खैरा स्थित पंच मंदिर के प्रांगण में नंदवंशी चेतना मंच के द्वारा नाई समाज के उत्थान को लेकर एक बैठक आयोजित की गई

0
483

खैरा  प्रखंड अध्यक्ष सुनील ठाकुर जी के अध्यक्षता में  गुरुवार को खैरा प्रखंड अंतर्गत खैरा स्थित पंच मंदिर के प्रांगण में नंदवंशी चेतना मंच के द्वारा नाई समाज के उत्थान को लेकर एक बैठक आयोजित की गई उक्त बैठक में समाज का मान सम्मान एवं समाज विकास पर विस्तार रूप से चर्चा की गई इस बैठक में जिले के समाज के बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य लोग उपस्थित हुए साथ ही साथ सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि लखीसराय में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन आयोजित होने वाले तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में पहुंचने का काम करेंगे, 2 अक्टूबर के दिन सभी लोग सर्वप्रथम जमुई हरनाहा पेट्रोल पंप के पास पहुंचेंगे उसके बाद वहां से सभी लोग लखीसराय के लिए प्रस्थान करेंगे , ज्ञात हो 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन लखीसराय में नंदवंशी चेतना मंच के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला जाएगा, इस बैठक मे सुनील ठाकुर,जितेंद्र ठाकुर,गुड्डू ठाकुर,विशाल ठाकुर, संदीप ठाकुर ,संतोष ठाकुर ,अनुराज ,भूपेंद्र ठाकुर ,गोपाल ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे

 जमुई जिला रिपोर्टर:-  गोपाल कुमार पाण्डेय के साथ संजीत कुमार की रिपोर्ट

Gopal Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here