श्रीकांत केसरी को लायंस क्लब के प्रेसीडेंट व डा अरुण को मिली सचिव की जिम्मेदारी

जमुई मे आयोजित लायंस क्लब स्थापना समारोह मे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बिनोद अग्रवाल ने की घोषणा जिला मुख्यालय स्थित महावीर वाटिका के सभागार मे लायंस क्लब इंटरनेशनल की जमुई इकाई का 9 वां स्थापना समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष लायन श्रीकांत केशरी ने बताया कि समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि लायंस इंटरनेशनल 322 ई के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन बिनोद अग्रवाल व सम्मानित अतिथि के रूप मे फर्स्ट वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन गणवंत मल्लिक,पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन प्रकाश नंदा उपस्थित हुए।समारोह की शुरुआत अतिथियो के स्वागत से हुआ।लायंस क्लब जमुई के सदस्यों द्वारा आए हुए अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता देकर और फिर आक्सफोर्ड स्कूल की छात्राओं द्वारा स्वागत नृत्य के माध्यम से स्वागत किया गया।मुख्य अतिथि लायन बिनोद अग्रवाल,सम्मानित अतिथि लायन गणवंत मल्लिक व प्रकाश नंदा के साथ पूर्व प्रेसीडेंट डा एस एन झा,अध्यक्ष लायन श्रीकांत केशरी,सिविल सर्जन डा महेंद्र प्रताप सिंह,लायन डा विजय श्री,लायन मनोज कुमार सिंह, सचिव लायन डा अरुण कुमार व लायन डा गुरुशरण लाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की शुरुआत की गई।इसके पूर्व लायंस क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों के द्वारा विश्व शांति की कामना की गई और हमारे लायन सदस्य लायन नीरज कुमार के पिता जी स्वर्गीय बैकुंठनाथ सिंह जी के लिए 2 मिनट का मौन रखकर किया गया साथ ही , राष्ट्र ध्वज के सम्मान मे संकल्प लिया गया।इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन बिनोद अग्रवाल ने कहा कि सामाजिक सेवा को लेकर लायंस इंटरनेशनल संकल्पित है। जमुई मे गरीबों व असहायों के शैक्षणिक उत्थान के लिए और एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जो भी जरूरत पडेगी लायंस इंटरनेशनल उसे पूरा करने का काम करेगा।
जमुई जिला रिपोर्टर :- गोपाल कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट



