जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराने का नियम बदला। क्रेता और विक्रेता ही आएंगे रजिस्ट्री कचहरी।

0
362

जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री कराने का नियम बदला। क्रेता और विक्रेता ही आएंगे रजिस्ट्री कचहरी।

निबंधन में गवाह की दरकार पर रोक।

हुजूम को नियंत्रित करने की मंशा से लिया गया निर्णय।राज्य सरकार ने जारी किया आदेश। 

जिला कलेक्टर सह जिला निबंधक अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि जमुई जिला समेत सूबे बिहार में 01 जून 2023 से जमीन फ्लैट और मकान समेत अन्य के रजिस्ट्रेशन का प्रावधान बदल जाएगा। इसके बाद अगर आप जमीन , फ्लैट या मकान खरीदना अथवा बेचना चाहते हैं तो फिर इस बदले हुए नियमों का पालन करना होगा। नए नियम से मकान खरीद – बिक्री करने वाले लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

    उन्होंने आगे कहा कि अब तक जमीन मकान या फ्लैट की रजिस्ट्री के लिए दो या चार गवाहों को लाना पड़ता था। लेकिन अब राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है कि जमीन , फ्लैट और मकान खरीदने के पुराने प्रावधानों को रद्द कर दिया जाएगा। इसके बदले अब सिर्फ जमीन या फ्लैट खरीदने वाले और बेचने वाले ही रजिस्ट्री ऑफिस आएंगे। अन्य किसी गवाह को साथ में नहीं लाना होगा। 

    डीएम ने कहा कि राज्य सरकार , उत्पाद मद्य निषेध एवं निबंधन विभाग ने नए नियम को बहाल करने के लिए आदेश जारी कर दिया है। विभाग की ओर से इसके अलावे रिजिस्ट्री ऑफिस के डाटा इनपुट का काम करने वाली कंपनी को भी अपने सॉफ्टवेयर में अहम बदलाव करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए उनको भी 01 जून तक का समय दिया गया है। इस बदलाव के बाद सिर्फ जमीन या फ्लैट के क्रेता या विक्रेता को अपना- अपना आधार नंबर देना होगा इसे बायोमेट्रिक प्रणाली के जरिए वैध करना होगा। नए नियम का उद्देश्य निबंधन कार्यालयों में जमीन – फ्लैट की रजिस्ट्री के दौरान लोगों की उमड़ने वाली भीड़ को कम करना है।  

    उल्लेखनीय है कि एक रजिस्ट्री में चार या इससे अधिक गवाह के निबंधन कार्यालय में पहुंचने से काफी भीड़ लग जाती है। इससे कार्यालय का कामकाज भी प्रभावित होता है। कई मामलों में गवाह जुटाने में भी कई बिचौलिए अपने फायदे में रहते हैं। इससे लोगों को ही नुकसान होता है।

­ संवाददाता:-  गोपाल कुमार पाण्डेय 

Gopal Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here