भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक झाझा में हुआ संपन्न।

0
299

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक झाझा में हुआ संपन्न।

झाझा में शिव नंदन झा टाउन हॉल में भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री बेबी चंकी मौजूद रही साथ में जिला अध्यक्ष श्री कन्हैया सिंह श्री शिव शंकर सिंह जिला महामंत्री विनय पांडे भाजपा के जिला से आए हुए पदाधिकारी इस बैठक में शामिल हुए, बैठक में पन्ना प्रमुख एवं संगठन के कार्यों पर विचार किया गया।

डाटा प्रबंधन को लेकर बताया गया कि किस तरह से संगठन को मजबूत करना है, अगले 2024 में भारत में फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। बजट पर भी चर्चा किया गया, कार्यकर्ताओं को कहा गया कि बजट के बारे में आम जनता को बताया जाए, मंच का संचालन जिला महामंत्री विनय पांडे कर रहे थे, कार्यक्रम की समाप्ति झाझा नगर अध्यक्ष सूरज सिंह के द्वारा किया गया। इस बैठक का आयोजन भाजपा नगर और मंडल के पदाधिकारियों के सहयोग से किया गया।

संवाददाता – शंभूनाथ प्रजापति, झाझा।

ab24 news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here