डिफेंडर्स_ऑफ़_इंटरनेशनल_ह्युमन_राइट्स_काउंसिल बिहार के सदस्यों के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया
दिनांक 26 जनवरी 2023 प्रातः 9:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज संगठन के बिहार प्रदेश सचिव बिंदु कुमार कश्यप जी द्वारा लक्ष्मीपुर प्रखंड कार्यालय जिनहरा मे राष्ट्रगीत के ध्वजारोहण किया गया I संगठन के बिहार प्रदेश सचिव बिंदु कुमार कश्यप ने वीर जवानो तथा देशभक्तों पर टिप्पणीया देते हुवे आज के तमाम लोगो मे आपसी नफरतों पर दुःख जाहिर किये, साथ ही साथ चंद रुपयों और दबंगई तथा गुंडा गर्दी के लिये लोग अपने जमीर को भी बेच देने से नहीं कतराते जिसपर गंभीर चिंतन जाहिर किये,साथ ही साथ कहा की न अन्याय करेगे न अन्याय सहेंगे। उसके उपरांत जिला कार्यालय जमुई में भी ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया जिसमें प्रमंडल सचिव उमेश कुमार जिला अध्यक्ष रवि कुमार बरनवाल बरहट प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार के साथ लक्ष्मीपुर प्रखंड अध्यक्ष परमानंद पंडित प्रखंड सचिव, साथ ही साथ महेश बेंजामिन मुकेश कुमार के साथ दर्जनों डिफेंडर्स ऑफ ह्यूमन राइट्स के कार्यकर्ता मौजूद थे तथा आज लोगों को यह अहसास दिलाने का कार्य किया गया कि आप अकेले नहीं हैं आपके साथ हमारा काउंसिल भी है और आप को न्याय दिलाने के लिए कर्तव्य निष्ठ है। कार्यक्रम सफलता पुर्वक संपन्न हुई l
शंभू नाथ प्रजापति की रिपोर्ट



