13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज समाहरणालय जमुई स्थित संवाद कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी जमुई अवनीश कुमार सिंह भा०प्र०से० के द्वारा संवाद कक्ष में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दी गई।

जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कर्मियों सहित अन्य मतदाताओं को संबोधित करते हुए मतदाताओं के कर्तव्य एवं अधिकार की जानकारी दी गई।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी जमुई के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कर्मियों सहित सभी को शपथ दिलाई गई कि “हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
कार्यक्रम में अपर समाहर्ता जमुई,अनुमंडल पदाधिकारी जमुई , उप निर्वाचन पदाधिकारी जमुई सहित कई जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों सहित अन्य मतदाता उपस्थित रहे।
District reporter :- Gopal kumar Pandey



