श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान पर पुलिस जवानों का दिखा पराक्रम गणतंत्र दिवस से पहले किया गया फूल ड्रेस रिहर्सल।

0
409

श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान पर पुलिस जवानों का दिखा पराक्रम गणतंत्र दिवस से पहले किया गया फूल ड्रेस रिहर्सल।

गणतंत्र दिवस 2023 से सम्बंधित मुख्य समारोह स्थानीय श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान पर आयोजित किया जा रहा है। मुख्य समारोह को यादगार बनाने के लिए तैयारी अंतिम चरण में है। 26 जनवरी को उक्त मैदान पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के लिए मंगलवार को फूल ड्रेस रिहर्सल किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।

     एसपी ने मौके पर परेड में शामिल टुकड़ियों के जानदार और शानदार प्रदर्शन को देखकर मुदित होते हुए कहा कि यही जोश , जज्बा और जुनून गणतंत्र दिवस के दिन अवलोकित होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि परेड में शामिल सभी टुकड़ियों के हर सदस्य की यह जिम्मेवारी है कि वे अपना ” बेस्ट ” दें। डॉ. सुमन ने मुख्य समारोह के लिए आयोजित परेड में कुछ अति महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान दिए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें आत्मसात कर श्रेष्ठतम परेड का प्रदर्शन संभव है। उन्होंने अपने उद्बोधन में कुछ कमियों को गिनाया और उसे दूर करने के निर्देश दिए।

   उधर पुलिस लाइन डीएसपी आशीष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में सीआरपीएफ 215 , एसएसबी , बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल , जिला पुलिस बल , जिला पुलिस बल महिला और बिहार गृह रक्षा वाहिनी के पराक्रमी जवानों के साथ ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की बैंड पार्टी ने उमंग के साथ फूल ड्रेस रिहर्सल में हिस्सा लिया और गणतंत्र दिवस समारोह को शिखर पर बिठाने का संकल्प व्यक्त किया। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की बेटियों ने भी रोचक तरीके से राष्ट्रगान गाकर फूल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम को भव्यातिभव्य बनाया।

      मुख्य कमांडर हरेराम कुमार , द्वितीय कमांडर राजू कुमार के अलावे प्लाटून कमांडर ओम प्रकाश , विजय राम राज , मो.फरमूद , धीरज कुमार सुमन , खुशबू कुमारी और निरंजन कुमार ने भी फूल ड्रेस रिहर्सल के दरम्यान जमकर जौहर दिखाया और अपने – अपने टुकड़ियों का सफल संचालन कर नया इतिहास रचा।

      उधर गणतंत्र दिवस समारोह के लिए नामित उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार ने स्तरीय उद्घोषणा कर फूल ड्रेस रिहर्सल में शामिल जवानों के साथ बेटे और बेटियों में ऊर्जा का खूब संचार किया और अपने शब्दों से इन सभी का खूब मनोबल बढ़ाया। डॉ. कुमार ने भी बेहतरीन उद्घोषणा के सहारे खूब वाहवाही लूटी।

    इधर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के शिक्षक अनिल कुमार सिन्हा , हवलदार मो. गुलाब आदि सम्बंधित जन भी परेड रिहर्सल को लेकर सजग और सचेत नजर आए। वे सभी अपने लंबे अनुभव को जवानों से साझा कर उन्हें खूब उत्साहित किया। पुलिस अधिकारी बलिराम सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ तिरंगा बांधने की विशिष्ट कला का प्रदर्शन किया और सटीक तरीके से झंडा में बंधन लगाया।

     एसडीएम अभय कुमार तिवारी , एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार , पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार , प्रीतम कुमार ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा समेत कई अधिकारी एवं गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित थे। फूल ड्रेस रिहर्सल उत्सवी माहौल में संपन्न हुआ।

 District reporter :- Gopal kumar Pandey

Gopal Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here