भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माता जी हीरा बेन मोदी का निधन

0
281

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माता जी हीरा बेन  मोदी का अहमदाबाद के यू एन मेहता हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। और शुक्रवार को 3:30 यू एन मेहता हॉस्पिटल में निधन हो गया वह एक 100 साल की थी मंगलवार देर रात सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था उन्हें कफ की शिकायत भी थी। प्रधानमंत्री ने खुद ही निधन की जानकारी ट्वीट के जरिए दी इसके बाद सुबह 7:45 बजे अहमदाबाद पहुंचे। और वहां से सीधे गांधीनगर के रायसन गांव में भाई पंकज मोदी के घर पहुंच गए वहीं पर पार्थिव शरीर रखी गई थी। प्रधानमंत्री मोदी के पहुंचते ही अंतिम यात्रा शुरू हुई। सेक्टर 30 स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा शुक्रवार सुबह नौ बजकर छब्बीस मिनट में पंचतत्व में विलीन हो गई। और नरेंद्र मोदी ने उन्हें मुखाग्नि दी अंतिम सफर के दौरान वे अपनी मां की पार्थिव शरीर को कंधे पर लेकर गांधी नगर स्थित घर से निकले यात्रा के दौरान वे शव वाहन में ही पार्थिव शरीर के करीब बैठे रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने अपना कोई तय कार्यक्रम रद्द नहीं किया। वह अंतिम संस्कार के बाद सीधे अहमदाबाद स्थित राजभवन गए, और वह वहीं से बंगाल में हो रही राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में वर्चुअली जुड़े, उन्होंने हावड़ा को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली बंदे भारत की शुरुआत की।

Gopal Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here