कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सीरम इंस्टीट्यूट ने फैसला लिया। सरकार को कोविशील्ड की 2 करोड़ खुराक मुफ्त में देगी।

0
170

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सीरम इंस्टीट्यूट ने फैसला लिया। सरकार को कोविशील्ड की 2 करोड़ खुराक मुफ्त में देगी।

चीन और दक्षिण कोरिया सहित कुछ देशों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए भारत सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। भारत ने कोविड संक्रमित नमूनों की निगरानी और जीनोम अनुक्रमण बढ़ा दिया है।

नई दिल्ली , सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कुछ देशों में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बीच केंद्र सरकार को कोविशील्ड टीके की 2 करोड़ खुराक निशुल्क देने की पेशकश की है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक सूत्र के मुताबिक, सीरम इंस्टीट्यूट मैं सरकार और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर 410 करोड़ रुपए मूल्य की खुराक निशुल्क देने की पेशकश की है। पता चला है कि प्रकाश कुमार सिंह ने मंत्रालय से जानना चाहा है, कि इन खुराकु की आपूर्ति कैसे की जा सकती है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने अब तक राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के लिए सरकार को कोविशील्ड की 170 करोड़ से अधिक खुराक प्रदान की है।

भारत में कोविड संक्रमित नमूनों की निगरानी और जीनोम अनुक्रमण बढ़ा दिया है। केवल 27% वयस्क आबादी ने एहतियाती खुराक ली है, और सरकारी अधिकारियों ने इसे लेने के लिए लोगों से अपील की है। आधिकारीक सूत्रों ने बुधवार को आगाह किया कि अगले 40 दिन महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि भारत में जनवरी में कोविड संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा सकती है।

ab24 news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here