जमुई में 28 दिसंबर को विद्युत आपूर्ति ढ़ाई घंटे रहेगी ठप।

0
210

जमुई में 28 दिसंबर को विद्युत आपूर्ति ढ़ाई घंटे रहेगी ठप।

मलयपुर स्थित 132/33 केवी ग्रिड के सब स्टेशन में बुधवार यानी 28 दिसंबर को मेंटेनेंस कार्य होगा। तकनीकी कार्य के चलते झाझा और सोनो को छोड़कर सम्पूर्ण जिला में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मेंटेनेंस का यह कार्य पूर्वाह्न 10 : 00 बजे से अपराह्न 12 : 30 बजे तक चलेगा। विद्युत कर्मचारियों ने तकनीकी कार्य को लेकर तैयारी पूरी कर ली है।
बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी के सहायक अभियंता मृत्युंजय कुमार अजीत ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि सब स्टेशन में विंटर मेंटेनेंस को लेकर विशेष तकनीकी कार्य किया जाना है। इसके तहत विद्युत उपकरणों का रख – रखाव दुरुस्त किया जाएगा। अनुरक्षण कार्य बुधवार यानी 28 दिसंबर को पूर्वाह्न 10 : 00 बजे शुरू होगा जो अपराह्न 12 : 30 बजे तक जारी रहेगा। इसके चलते सब स्टेशन से एहतियातन विद्युत आपूर्ति बंद कर दिया जाएगा ताकि कर्मचारियों के साथ किसी प्रकार का हादसा न हो।
उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति थमने से लक्ष्मीपुर , बरहट , जमुई , खैरा , सिकंदरा , ई. अलीगंज , गिद्धौर और चकाई के प्रखंड वासियों को तीन घंटे तक बिजली नहीं मिलेगी। झाझा और सोनो प्रखंड को अतिरिक्त स्रोत से बिजली आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि निर्धारित समय के पूर्व अनिवार्य कार्य निपटा लें ताकि अतिरिक्त कठिनाई न हो। मेंटेनेंस का कार्य पूरा कर लिए जाने के बाद पूर्व की तरह सभी फीडरों को विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। श्री अजीत ने विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के दौरान उपकेंद्र के कर्मियों को यथोचित सहयोग किए जाने की अपील की।

 District reporter  :- Gopal Kumar Pandey

Gopal Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here