पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मजयंती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया छात्र-छात्रा संगोष्ठी का आयोजन।

0
293

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मजयंती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया छात्र-छात्रा संगोष्ठी का आयोजन।

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद , नगर इकाई जमुई के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मजयंती पर खैरा के Science research Centre & R.S.Creative coaching centre , में छात्र- छात्रा संगोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर कार्यकारिणी सदस्य अमन कुमार सिंह चंदेल ने छात्र छात्राओं को अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन के बारे में बताया,उन्होंने कहा कि अटल जी एक कवि, पत्रकार एवं एक प्रखर वक्ता थे।वही नगर सह-मंत्री शांतनु सिंह ने छात्र- छात्राओं को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की आगामी कार्यक्रम जिला अधिवेशन जो 18 जनवरी को होने वाला है उसमें सभी को आमंत्रित किये।उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लगातार छात्र हित, राष्ट्र हित मे कार्य करते आए ही उन सभी कार्यो का एक नमूना , अभाविप के संघर्ष की झांकी इस अधिवेशन में लोगो को देखने को मिलेगा । वही नगर सह मंत्री ने BSSC पेपर लीक मामले में सरकार से सवाल किया कि कब तक बिहार के शिक्षा व्यवस्था के साथ सरकार खिलवाड़ करेगी? कब तक BPSC/BSSC के छात्रो के साथ इस तरह का अन्याय होता रहेगा?वही मौके पर सूरज कुमार, अखिलेश कुमार सिंह,अनुज कुमार, सोनू सर,सचिन सर , अनिकेत सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

ab24 news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here