बिजली विभाग ने 14 लोगों को विद्युत ऊर्जा चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा। जुर्माना के साथ प्राथमिकी दर्ज कराई , बिजली चोरों में हड़कंप।

0
373

बिजली विभाग ने 14 लोगों को विद्युत ऊर्जा चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा। जुर्माना के साथ प्राथमिकी दर्ज कराई , बिजली चोरों में हड़कंप।

बिजली विभाग विद्युत ऊर्जा चोरी को रोकने के लिए सघन अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में गठित छापामारी दल गुप्त सूचना के आधार पर अलीगंज , सिकंदरा , जमुई ग्रामीण , सोनो और लक्ष्मीपुर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के तहत चिंहित गांवों में मुहिम चलाकर कुल 14 लोगों को अवैध तरीके से बिजली का उपभोग करते पकड़ा। दल ने सभी दोषियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थाने में भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कराई है। बिजली विभाग के सख्त रुख अख्तियार किए जाने के बाद विद्युत ऊर्जा चोरी करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है। सभी नागरिक नियमानुसार बिजली का उपभोग करने के लिए संकल्पित हैं। 

    कार्यपालक अभियंता समीर कुमार ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा गठित टीम ने जिले के अलीगंज विद्युत आपूर्ति प्रशाखा अंतर्गत नोनी गांव वासी पीयूष कुमार को बिजली चोरी करते पकड़ा। विभाग ने इन पर विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए 64646 रुपया जुर्माना लगाया और सुसंगत धारा के तहत नामित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बिजली विभाग के सख्त रवैये से उक्त गांवों समेत आस – पास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है।

     श्री कुमार ने आगे कहा कि सिकंदरा विद्युत आपूर्ति प्रशाखा की छापामारी टीम ने इसी सिलसिले में चेकिंग अभियान चलाकर महना गांव निवासी संतोष कुमार को अवैध तरीके से बिजली का उपभोग करते पकड़ा और इन पर 200499 रुपये जुर्माना लगाया है। साथ ही इन पर पर संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

         उन्होंने इसी संदर्भ में जमुई ग्रामीण विद्युत आपूर्ति प्रशाखा की चर्चा करते हुए कहा कि यहां की टीम ने गणेश नवादा गांव में भांसो सिंह को बिजली ऊर्जा चोरी करते पकड़ा। इन पर 383355 रुपया जुर्माना लगाते हुए सम्बंधित थाने में विधि सम्मत कार्रवाई के लिए प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

      श्री कुमार ने सोनो विद्युत आपूर्ति प्रशाखा की टीम के द्वारा मंधाता गांव निवासी दिलीप यादव और गुरसहाय यादव , कुहिला गांववासी परमेश्वर यादव , जागीजोर गांव निवासी शंकर साह और द्वारिका रजक को बिजली चोरी करते हुए पकड़े जाने की जानकारी देते हुए कहा कि इन सबों पर क्रमशः 6915 , 6116 , 10937 , 16734 तथा 8168 रुपया जुर्माना लगाया है। साथ ही सम्बंधित थाने में कानूनी कार्यवाही के लिए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

     कार्यपालक अभियंता ने लक्ष्मीपुर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा की चर्चा करते हुए कहा कि यहां बंगरडीह गांव निवासी अनुराग कुमार सिंह और इंद्र प्रसाद सिंह तथा सिंघिया गांव वासी मनोज यादव , करमचंद कुमार , केदार यादव और राम खेलावन यादव को बिजली ऊर्जा का चोरी करते रंगे हाथ दबोचा और इन लोगों पर क्रमशः 26826 , 46042 , 18363 , 15070 , 30397 तथा 19223 रुपये का जुर्माना लगाया। उन्होंने नामित जनों पर सम्बंधित थाने में विधि सम्मत कार्रवाई के लिए प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की बात कही।

    कार्यपालक अभियंता ने तल्ख तेवर अपनाते हुए कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग कटिबद्ध है। उन्होंने विद्युत ऊर्जा चोरों को बेनकाब कर उनपर कानून सम्मत कार्रवाई किए जाने को अपना लक्ष्य बताते हुए कहा कि इस मामले में वे ” जीरो टॉलरेंस ” की नीति पर कायम हैं। श्री कुमार ने जमुई जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि वैध कनेक्शन लेकर विद्युत उर्जा का उपभोग करें और स्वयं के साथ राज्य को गौरवांवित होने का अवसर दें। उन्होंने विद्युत चोरी के खात्मे तक अभियान के जारी रहने का ऐलान किया।

 Reporter :- Gopal kumar Pandey

Gopal Kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here