झाझा नगर परिषद अध्यक्ष पद के भावी उम्मीदवार श्री शैलेश कुमार के द्वारा बाबू बाग गणेश जी मंदिर धोवी घाट के पास टूटे हुए नाले की मरम्मती करवाया।
झाझा नगर परिषद अध्यक्ष पद के भावी उम्मीदवार श्री शैलेश कुमार के द्वारा बाबू बाग गणेश जी मंदिर धोबी घाट के पास टूटे हुए नाले की मरम्मती करवाया। वहां के लोगों ने बताया की बरसों से नाला टूटा हुआ था।

मगर किसी का ध्यान नहीं जाता था, कई लोगों ने बताया आने जाने में बहुत कठिनाई होती थी, हम लोगों ने कई बार वार्ड पार्षद का भी ध्यान आकृष्ट कराया मगर बनाया नहीं गया। नगर परिषद के उदासीन के कारण यह नाला अभी तक नहीं बना, हम लोगों ने मिलकर यह मांग श्री शैलेश कुमार के पास रखा और उन्होंने हमारी बात को ध्यान में रखते हुए नाले की मरम्मती करवाया।

श्री कुमार ने बताया की हमसे जो कार्य होगा वह हम करते रहेंगे, यह सब करने में हमें खुशी मिलती है, अगर इन लोगों का आशीर्वाद मिला तो जो कार्य नहीं हुआ है। हम कोशिश करेगे कार्य किया जा सके, इसी तरह हर जगह समाज के लोग छोटे-मोटे कार्य करें, तो सरकार पर आश्रित नहीं रहना पड़ेगा।
संवाददाता – शंभूनाथ प्रजापति झाझा।
![]()



