अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई जमुई के द्वारा लगाया गया ब्लड ग्रुप जांच शिविर। खून की कमी से अब नहीं होगी मौत। चलंत ब्लड बैंक की की जाएगी स्थापना। 100 से भी अधिक कार्यकर्ताओं ने कराया अपना जांच।

0
596

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई जमुई के द्वारा लगाया गया ब्लड ग्रुप जांच शिविर।

खून की कमी से अब नहीं होगी मौत।

चलंत ब्लड बैंक की की जाएगी स्थापना।

100 से भी अधिक कार्यकर्ताओं ने कराया अपना जांच।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई जमुई के द्वारा आरसीएसएम कंप्यूटर सेंटर के प्रांगण में राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत जमुई में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले युवा का ब्लड ग्रुप जांच शिविर का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चलंत ब्लड ग्रुप का निर्माण करना है जिससे ब्लड के अभाव में किसी भी व्यक्ति की जान ना जाए।

https://youtu.be/l04r8WWLRUo

 

उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री विकास कुमार सिंह नगर अध्यक्ष शैलेश कुमार एवं पूर्व कार्यकर्ता धीरज सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।


मौके पर श्री सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ता रहता है देश में जब कभी संकट आती है तो उस संकट को हल करने के लिए सबसे पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता ही आगे आते हैं। इसी के तहत वर्तमान समय में खून की कमी के कारण बहुत सारे व्यक्ति की मृत्यु हो रही है उसको मद्दे नजर रखते हुए मानव सेवा और देश सेवा के लिए तत्पर रहने वाले संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज जिस कार्यक्रम का शुभारंभ किया है वह बहुत ही सराहनीय है। निश्चित रूप से इस तरह का कार्यक्रम से चलंत ब्लड बैंक का स्थापना हो सकेगी और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल खून की जरूरतों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जांबाज कार्यकर्ताओं के द्वारा उपलब्ध कराया जा सकेगा।

उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिषद के नगर अध्यक्ष श्री शैलेश कुमार ने कहा की खून शरीर में ही बन सकता है और इसकी कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था पूरे संसार में नहीं है खून मानव शरीर से निर्मित होता है और मानव शरीर में ट्रांसफर किया जा सकता है लेकिन विश्व के वैज्ञानिक आज तक इसकी कोई वैकल्पिक व्यवस्था कायम नहीं कर सका है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश हित को देखते हुए मानव सेवा के लिए चलन ब्लड बैंक की स्थापना किया है। आगे उन्होंने कहा जमुई जिला में कम से कम एक लाख युवाओं का एक डेटाबेस बनाया जाएगा जिससे सिर्फ जमुई में ही नहीं भारत के किसी भी क्षेत्र में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा तत्काल व्यवस्था की जा सकेगी क्योंकि यह कार्यक्रम राष्ट्रव्यापी है। इसलिए संपूर्ण भारतवर्ष में किसी भी जिले में किसी भी कस्बा में ब्लड की व्यवस्था की जा सकेगी आगे श्री कुमार ने कहा कि युवाओं के जोश को देखते हुए यह प्रतीत होता है निश्चित रूप से विद्यार्थी परिषद के द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय स्तर कार्यक्रम सफलता के शिखर तक पहुंचेगा ।

वही सभा को संबोधित करते हुए पूर्व बरिए कार्यकर्ता धीरज सिंह ने कहा कि जब छात्रों के उत्साह को देखता हूं तो मुझ में भी एक नई जो आजती है पूरे विश्व में केवल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ही एक ऐसा संगठन है जिसके युवा हर संकट में देश के साथ है चाहे वह चाइना युद्ध रहा हो या कोराना काल रहा हो हमेशा विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता निशुल्क सेवा भाव से हमेशा तत्पर रहते हैं।

उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन मुंगेर विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य शैलेश भारद्वाज के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम का संचालन अभिमन्यु कुमार के द्वारा किया गया अभिमन्यु कुमार ने बताया कि आज से यह कार्यक्रम प्रारंभ होकर 1 सप्ताह तक चलेगा जिसमें जिले के सभी प्रखंड अंतर्गत यह कार्यक्रम को चलाया जाएगा जिससे अधिक से अधिक लोगों को ब्लड डोनेट करने के लिए प्रेरित किया जा सके और अधिक से अधिक डेटाबेस को बनाया जा सके उक्त कार्यक्रम नगर सह मंत्री शांतनु कुमार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल कुमार सिंह डुगडुग सिंह कुंदन कुमार नीतीश कुमार अमित कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ab24 news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here