Pithoragarh : साइबर फ्राॅड के शिकार हों तो फौरन करें शिकायत, बैंक खातों में रकम वापस दिला सकती है पुलिस

0
358

रिपोर्ट – हिमांशु जोशी

पिथौरागढ़. साइबर सेल ने ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए लोगों के खाते में ठगी की रकम वापस दिलाकर बड़ी राहत पहुंचाई. चार अलग-अलग शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 84 हजार रुपये की धनराशि पीड़ितों को लौटाने के बाद पिथौरागढ़ पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की. पिथौरागढ़ पुलिस के अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ज़िले के साइबर सेल का निर्देशन कर रहे हैं. सिंह का कहना है कि साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं इसलिए लोगों को चाहिए कि वो किसी भी तरह के लालच में न आएं.

जनपद में ऑनलाइन ठगी के विभिन्न मामले आने के बाद सिंह का कहना है कि साइबर सेल कड़ी नज़र बनाए है. उन्होंने कहीं भी ऐसी घटना होने पर 1930 नम्बर पर तत्काल अपनी शिकायत दर्ज कराने की बात भी कही. यह भी ध्यान रखें कि जब आप डिजिटल माध्यम से लेन-देन करते हैं तो ठगी का खतरा बढ़ जाता है. किसी भी अनजान कॉल पर विश्वास करके अपने बैंक खाते की निजी जानकारी किसी को भी शेयर न करें, न ही किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करें.

cyber crime, pithoragarh police, crime news, uttarakhand news hindi, uk news, news18 local

किसी को ऐप तो किसी को लालच ने मारा

असल में पिथौरागढ़ में चार लोगों ने ऑनलाइन ठगी होने की शिकायतें साइबर सेल में की थीं. शिकातयकर्ता संदीप सिंह बिष्ट ने बताया था कि जस्ट मनी ऐप के ज़रिये उनके साथ 41,700 की आर्थिक धोखाधड़ी की गई. इसी तरह पवन कुमार ने शिकायत की थी कि नौकरी लगाने के नाम पर 10,000 रुपये की आर्थिक धोखाधड़ी उनके साथ की गई. इसी तरह की और भी शिकायतें साइबर सेल में आई थीं.

जनपद की साइबर सेल द्वारा इन मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन विवरण आदि चेक कर आवश्यक पत्राचार किया गया. सभी शिकायतकर्ताओं के खाते में रकम बहाल करवाई गई. गौरतलब है कि उत्तराखंड के पहाड़ी ज़िलों में भी नये-नये ढंग से साइबर ठगी की शिकायतें आने लगी हैं इसलिए लोगों को इंटरनेट और डिजिटल बैंकिंग सतर्कता से इस्तेमाल करने की हिदायतें दी जा रही हैं. आप गूगल पे, फोन-पे, पेटीएम जैसी सुविधाओं का प्रयोग करते हैं तो सावधानी बरतें.

Tags: Cyber Crime, Pithoragarh news, Uttarakhand Police

Source link

ab24 news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here